हरिद्वार :-सिडकुल थाना क्षेत्र में बीती देर रात नवोदय नगर में सेंट्रों कार सवार गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

मुठभेड़ में घायल तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल तस्कर पड़ोसी राज्य यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड का रहने वाला है जिसका नाम प्रदीप है ,मुठभेड़ की खबर मिलने पर एसपी सिटी हरिद्वार पकंज गैरोला समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने वारदात का जायजा लिया और जानकारी जुटाने के बाद अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से जख्मी तस्कर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस टीमे काम्बिंग कर फरार दोनों तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत