रुड़की।पिरान कलियर मदरसा गुलजारे फरीद के अध्यक्ष और बाबा गरीब शाह साबरी के जानशीन और खलीफा बाबा सैयद इकबाल हुसैन का देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया।उनके शव को देहरादून से कलियर लाया जा रहा है।बाबा इकबाल काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने कुछ समय पूर्व बाबा गरीब शाह के ही दूसरे खलीफा रमजान बाबा को अपना उत्तराधिकारी और गद्दीनशीं घोषित कर दिया था।बाबा को कल मंगलवार को कलियर में बाबा गरीब शाह के निकट ही दफन किया जाएगा।बाबा इकबाल से खास सम्बंध रखने वाले शायर अफजल मंगलौरी ने बताया कि उनका जनाजा आने के बाद ही उनके सुपुर्द ए खाक का एलान किया जाएगा।उनके निधन से उनके हजारों शुभचिंतकों में शोक की लहर है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत