भगवानपुर । खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर सोमवार को कस्बे में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कस्बे के विभिन्न रास्ते से होकर गुजरी जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। सोमवार को भगवानपुर में आयोजित खाटू श्याम निशान यात्रा के लिए सभी श्रद्धालु हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए।

जहां से नीरज शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों से होकर गुजरी। यात्रा के साथ भजनों पर झूमते चल रहे श्रद्धालुओं का कस्बे के व्यापारी गगन बंसल एवं लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही गुलाल खेलते चल रहे श्रद्धालुओं ने यात्रा का आनंद उठाया। दोपहर बाद यात्रा का समापन किया गया।

इसके बाद रात को जागरण का आयोजन किया गया है । इस दौरान सुबोध राकेश, वैभव अग्रवाल, नरेश धीमान, विराट गोयल आशीष धीमान, संजय बजरंगी, आदित्य राणा, शुभम शांडिल्य, चंदन सैनी, अनिल पंडित, चंदन कौशिक, शुभम कुमार, राकेश शर्मा, सुभाष खुराना, मोहित कुमार, श्रवण कुमार, सोनी प्रजापति आदि मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत