देहरादून:- 26 जनवरी राज्य के पत्रकारों की सशक्त यूनियन “देवभूमि पत्रकार यूनियन” (पंजी.) द्वारा आज सहारनपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन मे अनिल वर्मा ने कहा कि आज के दिन देश के नागरिकों को अपने अधिकारों के रक्षार्थ अपना संविधान मिला था। बड़े गर्व का विषय है कि देश व विदेशों में रह रहे भारतीय गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारतवर्ष पुन: विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि यूनियन द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण की परम्परा की शुरुआत के लिए बधाई की पात्र है। देश प्रथम है, अन्य बाद में कुछ और। इनके अलावा डॉ.वी.डी.शर्मा, डा. जमशेद उस्मानी, राज छाबड़ा, नवीन जोशी आदि ने विचार रखे।

इस अवसर पर श्रीमती विनोद
उनियाल, सरोजनी सेमवाल, श्रीमती मंजू वर्मा, भुवन उपाध्याय, राजेश भटनागर, सूर्य प्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, गौरव भरद्वाज, रोहित रावत, शिवांग गुप्ता, एन के गुप्ता, हनी छाबड़ा, हितेश शर्मा, मनमोहन शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत