नगर निकाय चुनाव दिन प्रतिदिन अपने चरम पर चढ़ता जा रहा है। अब भगवानपुर में चुनावी प्रचार अंतिम चरण में पहुंच रहा है और हर कोई सियासी सुरमा चुनावी माहौल को अपने अपने पक्ष में करने में जुटा हुआ है

आज हरिद्वार जिले के भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश धीमान ने शिव सिटी में एक चुनावी सभा का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ,उपस्थित लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को 21000 रूपये देकर सम्मानित किया और पंडित जी ने विजयतिलक करके आशीर्वाद दिया ,भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश धीमान जनता से वोटो की अपील करते हुए बिलख-बिलख कर रोने लगे उन्होंने कहा कि उन्हें अधिकारियों ने नामांकन वापसी का दबाव बनाया था उनकी बेटी को उठाने तक की बात कही गई थी लेकिन वो झुके नहीं जनता के मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश धीमान ने कहा कि जो खरीद रहा है वो बेचेगा जरूर उन्होंने कहा कि जनता उन्हें पैसे इकट्ठा करके मदद कर रही है

वही मौजूद लोगों ने कहा कि नरेश धीमान की साफ सुथरी छवि के हैं। कार्यक्रम में उनका परिवार एवं समर्थक मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत