भगवानपुर। हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अदानी अंबुजा ग्रुप कंपनी में सीमेंट ग्राइडिंग उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन इंवेस्टर समिट के दौरान अदानी ग्रुप ने जो 20 हजार करोड़ रुपए उत्तराखंड में इन्वेस्ट करने का वादा किया था उसकी शुरुआत हो गई है जिसके उपलक्ष्य में आज हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अदानी अंबुजा ग्रुप कंपनी में सीमेंट ग्राइडिंग उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें जितेंद्र कुमार उपजिलाधिकारी भगवानपुर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की और अपनी समस्याएं और सुझाव पेश किए ,अदानी ग्रुप के सी एम ओ एन मुकेश सक्सेना ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश धीरे धीरे बाकी राज्यों को पीछे छोड़कर विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है ,हमारे संवाददाता ने इस विषय पर बारीकी के साथ चर्चा की जिसमें उन्होंने बहुत सी बातों पर अहम कई जानकारियां दी अंबुजा सीमेंट, उत्तर क्षेत्र के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) ने अंबुजा सीमेंट प्लांट में आयोजित एक जन सुनवाई के दौरान प्रस्तावित परियोजना विस्तार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह जन सुनवाई अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी और इसे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हरिद्वार द्वारा आयोजित किया गया। गौरतलब है कि एम/एस अंबुजा सीमेंट की ग्राइंडिंग यूनिट की क्षमता को मौजूदा 1.2 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3.0 मिलियन मीट्रिक टन किया जाना प्रस्तावित है। यह जन सुनवाई पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस सुनवाई के दौरान, भगवानपुर के एसडीएम जितेंद्र कुमार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने समुदाय के सवालों के जवाब दिए और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत