रुड़की।पश्चिमी अंबर तालाब वार्ड 30 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी चारु चंद्र के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंची मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने वार्डवासियों से अपील करते हुए

कहा कि सभी को नगर के विकास के लिए पार्षद तथा मेयर पद के प्रत्याशी को ही चुनना होगा।उन्होंने कहा कि नगर में जो विकास कार्य लंबे समय से रुके बड़े हैं,उन्हें तभी गति दी जा सकती है जब मेयर के साथ-साथ नगर निगम में पार्षदों का भी पूर्ण बहुमत हो।अनेक समस्याओं के समाधान के साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक खेल का मैदान का निर्माण कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल की भावना तभी जागृत हो सकती है जब उन्हें एक अच्छा खेल का मैदान उपलब्ध हो,तभी वे अपना भविष्य भी संवार सकेंगे।पार्षद प्रत्याशी चंद्र चारु ने कहा कि यह वार्ड लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है,इसके अलावा यहां पर कई और गंभीर समस्याएं भी है,

जिनका निराकरण कराया जाएगा।मास्टर रामस्वरूप ने मेयर एवं पार्षद प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि पूरे वार्डवासियों का समर्थन उनके साथ है तथा वह निश्चित की चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर पूजा सिंह,अनीता सिंह, ज्योति घई,अमित गुप्ता, सागर कश्यप,बंटी,हैप्पी अरोड़ा,मनजीत,जितेंद्र कश्यप,राजीव पाल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत