राजधानी देहरादून में पढ़ने वाले बाहरी राज्यों व जनपदों के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले तस्करो के खिलाफ दून पुलिस द्वारा हर फ्रंट पर मोर्चा खोला हुआ है। जिस क्रम में दून पुलिस के अलग अलग थानों में पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर चरस,स्मैक आदि मादक पदार्थो की बरामद की गई थी।पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान में दून पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
वहीं नशा तस्करों के खिलाफ़ मुख्यालय स्तर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रेमनगर से भी पुलिस एक किलो 700 ग्राम से ज़्यादा चरस के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। वहीं थाना राजपुर में भी आज 38 ग्राम स्मैक के साथ रानी पोखरी के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है व उनके पास से स्मैक बेच कमाई गयी रकम को भी जब्त किया गया है।
अजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के व्यापार में लिप्त अभियुक्तो की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की जा रही है,जिसमे पुलिस ने 100 तस्करो की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही अमल में लायी है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत