रुड़की।उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर रुड़की में एक बार फिर बालिकाओं ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालकों से बाजी मार ली है।रुड़की की होनहार राधिका सैनी,निधि ब्राह्मण,खुशी,काकुन सैनी,उर्वशी,प्रियांशी सैनी,सुमय्या,छवि सैनी,अंशिका

सैनी,मुस्कान,अंशिका,उजमा,अल्फिसा,अफसा,मानसी व आरजू ने फर्स्ट डिवीजन लाकर अपने विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया है।परीक्षा फल घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के चेहरे जहां खिले हुए हैं,वहीं दूसरी ओर उनकी खुशी में परिजनों में भी खुशी की लहर है।इसी कड़ी में रामपुर,रुडकी निवासी वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त की सुपुत्री सुमय्या जोकि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज,रुड़की में इंटर की कक्षा में अध्यनरत थी,ने इंटर की परीक्षा में 500 में से 360 अंक प्राप्त कर फर्स्ट डिवीजन पाई है।फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास करने पर सुमैया के परिजनों के साथ ही स्कूल एवं अपने क्षेत्र का नाम भी रौशन किया है।

बेटी की इस सफलता पर माता-पिता ने खुशी जाहिर कर मिष्ठान वितरित किया।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त ने कहा कि इंटर की परीक्षा में उनकी पुत्री ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है।उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भविष्य में जो भी पढ़ाई करेगी उसमें वह उसका पूर्ण सहयोग करेंगे,साथ ही कहा कि जो भी बच्चे परीक्षा में असफल हुए हैं वह भविष्य में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़े,निश्चित ही उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत