*रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा।- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत*

रुड़की। रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे, उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के
उद्घाटन से रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में
महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शादाब शम्स ने रामपुर क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रामपुर क्षेत्र का विकास हो सके
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि वे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत