रुड़की । रुड़की नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन आज विधिवत रूप से हो गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही आज भाजपा का परिवार विश्व का सबसे बड़ा परिवार है,

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा की आगामी चुनाव में जीत निश्चित है और इस जीत के पीछे मुख्य कारण भाजपा की मजबूत संगठनआत्मक संरचना है, इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास एक मजबूत कार्यकर्ता आधार है जो चुनाव में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जीत को निश्चित करता है,

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा इस चुनाव में सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए अपने समर्थकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोड़ने और उन्हें अपने अभियानों में के बारे में जानकारी देने के कार्य करेंगे, इस अवसर पर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने बताया कि भाजपा आगामी चुनावों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर ध्यान रखते हुए जनता के बीच जाएगी

इस अवसर पर उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस अवसर पर डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सावित्री मंगला ,प्रदीप पाल, सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, विकास प्रजापति सुशील रावत, बी एल अग्रवाल,पूजा नंदा, राम गोपाल कंसल ,राजकुमार दुखी, प्रदीप त्यागी, अनिल शर्मा, मंडी समिति के अध्यक्ष बृजेश त्यागी, जयपाल सिंह चौहान

,राम अरोड़ा, संजय प्रजापति, सुंदरलाल प्रजापति,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत