भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर के वार्ड नंबर 6 से सभासद प्रत्याशी अमित शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सर्मथन देने का ऐलान किया है। सभासद प्रत्याशी अमित शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा करना उनका प्राथमिकता रहेगी। वार्ड में स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा। वार्ड में गरीबों के शौचालय और मकानों को पारदर्शिता के साथ बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की हालत खस्ता है। जगह-जगह नालियां टूटी पड़ी है। निवर्तमान सभासद ने जनता का विकास करने की बजाए अपना विकास किया है। वार्ड की जनता भी चाह रही है कि परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों और सड़कों का बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सुनील शर्मा, नीशू प्रजापति, गगन बंसल, पवन कुमार शर्मा, गोविंद कश्यप, अमन शर्मा, अनूज शर्मा, कुनाल शर्मा, वंश अग्रवाल, सागर राणा, पंकज शर्मा, कृष्णा शर्मा, अनूप शर्मा, आदित्य राणा, प्रवीण शर्मा, चंदन शर्मा, युंगाक अग्रवाल, बादल शर्मा, तुषार त्यागी, सुहैल, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत