रुड़की।निकटवर्ती रामपुर स्थित गुलाबशाह पीर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चालीस दिवसीय मार्शल आर्ट जूडो कराटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया,जिसमें कालेज की लगभग पचास कन्याओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

समापन कार्यक्रम में सभी खिलाड़ी कन्याओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यालयों में बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ जो आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं,उससे बालिकाओं को जहां खेल प्रतिभा का विकास होता है,वहीं उनका शारीरिक विकास भी होता है और आत्मरक्षा के गुर भी सीखने को मिलते हैं।उन्होंने कहा कि जूडो कराटे भारत की प्राचीनतम क्रीडा प्रणाली है,

जिसे बाद में उनकी बाते पूरे विश्व में भी अपनाया गया है।उन्होंने खेल मंत्रालय से इसे विद्यालयों में अनिवार्य किए जाने की मांग की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमलेश पंवार,शिक्षिका संगीता शर्मा,सीमा,किरण बिष्ट, प्रभा,अमृता,आकांक्षा सैनी,श्रीमती लता,गीता,शाइस्ता, कविता के अलावा प्रशिक्षक विपिन चौधरी और राहुल धीमान मौजूद रहे।गौरव गोयल द्वारा सभी बच्चों को बैग और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*सम्मानित होने वाली बालिकाएं।*
अलीशा,अल्फिशा खान,रजिया कुरैशी, मिस्बाह,साहिबा,स्वाति,रिमझिम,रिया,निशा, अंजरा,साईमा,आरती,अक्षी,हिना,मुस्कान,तबस्सुम,सानिया,खुशबू,साहिरा,नईशा,शैला राफिया आदि




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत