भगवानपुर । मंगलवार को कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा ने कांग्रेस के जिला प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण के समक्ष मजबूत दावेदारी पेश की है।

वह सैकड़ों लोगों के साथ विधायक कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कांग्रेस जिला प्रभारी शूरवीर सजवाण ने विधायक ममता राकेश के कार्यालय पर आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है।

प्रदेश में नगर निगम चुनाव हो या नगर पंचायत अध्यक्ष सभी पर कांग्रेस विजयी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठावान होकर चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यक्रर्ता पिछले सभी गिले शिकवे भूलकर अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने वालों को पूरा सहयोग करें। विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी की भव्य जीत होगी





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत