*एक ऐसा भी मामला सामने आ रहा है कि एक कांग्रेसी नेता की पत्नी आम आदमी पार्टी से रुड़की मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं , यह सुगबुगाहट शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है*
रुड़की/ भगवानपुर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। रुड़की में जब से महिला सीट हुई है तभी से सभी नेता अपनी-अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ने के लिए आगे ला रहे हैं। इतना ही नहीं धर्मपत्नी भी आगे आकर आवेदन करने से पीछे नहीं रह रही है और इतना ही नहीं शहर की जनता को भी वह शहर में अच्छे काम करने के लोक लुभावने सपने अभी से दिखा रही हैं। वही एक ऐसा भी मामला सामने आ रहा है कि एक कांग्रेसी नेता की पत्नी आम आदमी पार्टी से रुड़की मेयर का चुनाव लड़ सकती है। यह सुगबुगाहट शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
चुनाव का बिगुल और नेताओं में खलबली की सरगर्मियां क्षेत्र में सर्द मौसम में गर्माहट लाने से पीछे नहीं है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे हैं लेकिन वह दूसरी पार्टी में जाने से अपनी पत्नी को भी नहीं रोक पा रहे हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेता उनके घर पर बैठकर कर उनकी पत्नी को मनाने में लगे हुए हैं और उन्हें रुड़की मेयर से चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता की पत्नी पहले देहरादून में जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगी। वही एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता का यहां तक कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीतने का काम करेंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि वह कैसे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। वह पत्नी को तो दूसरी पार्टी में जाने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी है और कांग्रेसी ही रहेंगे। हां यदि उनकी पत्नी आम आदमी पार्टी में जाकर मेयर का चुनाव लड़ती है तो उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिला पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है तो यदि वह दूसरी पार्टी में जाकर चुनाव लड़ती हैं तो इसमें गलत ही क्या है। उनकी अपनी मर्जी है। उन्होंने कहा कि महिला स्वतंत्र होगी तभी तो आगे बढ़ेंगी। इसमें वह अपनी पत्नी पर कोई दबाव नहीं डालेंगे उनकी जो मर्जी वह कर सकती है। उनका कहना है कि उनकी धर्मपत्नी पढ़ी लिखी है और यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मेयर बनाया तो वह क्षेत्र के विकास में एक नया आयाम लिखने का काम करेंगी ऐसा उन्हें विश्वास है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत