*पार्टी और जनता ने मौका दिया तो भगवानपुर नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त कराया जाएगा*
रुड़की /भगवानपुर. जनपद हरिद्वार की नगर पंचायत भगवानपुर में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उबरते युवा चेहरे रचित अग्रवाल ने जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए टिकट की मांग की , क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी आचानक तेज हो गई। टिकट की मांग करने के बाद भाजपा दावेदार युवा चेहरे रचित अग्रवाल टिकट की मांग के दावेदार ने विरोधियों को सीधा ललकारते हुए अपनी जीत का दावा ठोंका। अगर पार्टी ने टिकट दिया तो युवा चेहरे रचित अग्रवाल वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन करने तहसील पहुंचेंगे और चुनाव मैदान में उतरे बाकी विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया जाएगा। वहीं नामांकन के दौरान तहसील परिसर में रचित अग्रवाल के सैकड़ों समर्थकों की नारेबाजी की गूंज से विरोधियों की धड़कनें भी काफी बढ़ती नजर आएगी। बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल का कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं। इसलिए धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और नि:स्वार्थ भाव से भाजपा के सहयोग से जनता की सेवा करेंगे।
इस दौरान रचित अग्रवाल ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जीत उन्हीं की होगी, क्योंकि अभी तक भगवानपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है और क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उनका कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य दावेदार हैं। साथ ही व्यापारी भी हैं। उन्होंने दावा किया कि धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और भाजपा के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करेंगे।
*मांगेंगे क्षेत्र की जनता से विकास के लिए वोट, करेंगे क्षेत्र का विकास*
नामांकन की मांग करने के बाद युवा चेहरे रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया तो चुनाव जीतने के बाद नगर पंचायत भगवानपुर को व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने की दिशा में वह प्रमुखता से काम करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सहयोग से क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें चुने, क्योंकि जीतने के बाद वह भाजपा के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए तन-मन और धन से काम करेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत