भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर की सरगर्मियां तेज हो चली हैं। सर्दी के मौसम में भी चुनाव तिथियों से पहले ही सर्दियों में गर्माहट देखने को मिल रही है। उससे पहले ही भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रचित अग्रवाल ने दावेदारी की है। बृहस्पतिवार को रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु और अरविंद गौतम को आवेदन सौंपा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत होगी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाएं जाने का कार्य किया जाएगा। स्वच्छता में प्रदेश में नगर पंचायत को नंबर वन नगर पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के साथ जनता एक और इंजन लगाने का मन बना चूंकि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग है उनके आवास बिना भेदभाव से बनाए जाएंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत