पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 9 में बस्ती का मुख्य मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग पर लगभग एक फीट गंदा पानी जमा रहता है जिससे वहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। जबकि इस रास्ते के बराबर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी है। बस्ती वासियों की शिकायत के बाद नगर पंचायत द्वारा मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। वहीं अमीर अहमद ने बताया कि वार्ड नंबर 9 में काफी समय से बस्ती का मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। और मार्ग पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है

और कीचड़ जमा रहता है। इसके चलते स्कूली बच्चों व बस्ती वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और इतना ही नहीं इस मार्ग के बराबर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय है जिसमें छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं और बच्चों के सिर पर डेंगू, मलेरिया जैसी बिमारियों का खतरा मंडराता रहता है। वहीं बस्तीवासी फरमान त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती के मुख्य मार्ग पर लगभग 2 साल से गंदा पानी व कीचड़ जमा है। जिसको लेकर हमने नगर पंचायत पिरान कलियर से लेकर जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन रास्ते का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। और जब से नगर पंचायत के नये ईओ आये है एक भी बार आकर नहीं देखा।
साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल की बराबर में रास्ते पर काफी समय से गंदा पानी व कीचड़ जमा हुआ है जिस पर स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बीमारी का संकट भी सता रहा है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत