भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के पक्ष में छापपुर शेर अफगानपुर गांव में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सबके हित का ध्यान रखने वाली पार्टी है। भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है।

इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क रहता है। जबकि कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती है वह पूरा करती है। इस समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा महंगाई व भ्रष्टाचार फैलाते हुए युवाओं को बेरोजगार बना दिया गया है। कोई भी परीक्षा हो पेपर लीक हो जा रहा है। जिससे मेहनत करने वाले नौजवान निराश हो रहे हैं। किसानों की समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही युवाओं के लिए नौकरी के दरवाज़े खोल दिए जाएंगे। इस दौरान धर्मेन्द्र पूर्व प्रधान, कल्याण सिंह, चन्द्रभान, सुरेन्द्र सिंह, नोरतू, पवन सिंह, ललित कुमार, जसवीर, अतर सिंह, मोनू, राजवीर, सेवाराम, करण, रवि कुमार, गफ्फार, दिलशाद, नदीम डिलर, शुभम, फईम, अमित तलवार, लोकेश, सूरज, मांगेराम, राजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत