रुड़की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान अजय गोयल ने भाजपा से अध्यक्ष पद की लिए टिकट की मांग की। इस बारे में उन्होंने पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया तो वह निश्चित जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पुरुष के लिए आरक्षित होने के बाद अब पूर्व प्रधान एवं व्यापारी अजय गोयल के परिवार से भी भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया गया है। पूर्व प्रधान एवं व्यापारी अजय गोयल ने टिकट की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में जुड़ा हुआ है,अगर पार्टी नेतृत्व उनके ऊपर भरोसा जताता है तो वह चुनाव लड़ने के साथ जीत भी हासिल करेंगी और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व प्रधान एवं व्यापारी द्वारा टिकट के लिए आवेदन करने से भगवानपुर का चुनाव बेहद रोचक तो होगा ही, वही इस सीट पर उनकी जीत भी निश्चित होगी। अजय गोयल तथा उनका परिवार कई दशकों से राजनीतिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और यदि भाजपा इस बार नगर पंचायत चुनाव में उनको अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो निश्चित ही एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर विराम लगने के साथ ही दूसरी बार यह सीट भाजपा की झोली में भी जाएगी?




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत