रुड़की नगर निगम सीट महिला आरक्षित होते ही अनेक पुरानी व नई महिलाएं चुनाव मैदान में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय के रुप में भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।भाजपा से सबसे मजबूत दावेदारी मेघा जैन,रश्मि चौधरी,राखी चंद्रा,पूजा नंदा,अनीता अरोड़ा,बीना सिंह व रेखा शर्मा आदि की मानी जा रही है,जबकि कांग्रेस से सबसे मजबूत दावेदारों में समाजसेविका पूजा गुप्ता,श्रेष्ठा राणा,इंदू पुंडीर व रेणु खन्ना का नाम माना जा रहा है।उधर,आसपा की तरफ से शेख तरन्नुम मैदान में उतरती दिखाई दे रही हैं,इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनिया शर्मा और सुनीता वर्मा मेयर चुनाव के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं,उधर नगर में भी आम चर्चा मेयर चुनाव को लेकर बनी हुई है।गली-मोहल्ले तथा चाय की दुकानों पर चर्चाएं जोरों पर हैं,हालांकि अभी चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार है,अब देखना यह है कि चुनाव की विधिवत घोषणा तक और कितनी महिला उम्मीदवारों के नाम सामने आते हैं,बहरहाल सीट आरक्षित होते ही कुछ संभावित महिला प्रत्याशियों ने तो बैनर और फ्लेक्स बोर्ड के माध्यम से अपनी दावेदारी का ऐलान भी कर दिया है।
-इमरान देशभक्त




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत