रूड़की। नेहरू स्टेडियम में आग लगने की सुचना पाकर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल नेहरू स्टेडियम थाना क्षेत्र गंगनहर पहुंची घटनास्थल पर पहुंच कर मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर रूद्र चंडी महायज्ञ के लिए बनी घास फूस की झोपड़िया में लगी भयंकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया।

आग से घास फूस की झोपड़िया यज्ञ का सामान आदि जलकर राख हो गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है मौके पर यज्ञशाला के स्वामी श्री आदरि जी स्वयं मय सेवकों के मौजूद थे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद श्री चंद्र प्रकाश बाटा भी मौके पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदरशियो द्वारा बताया गया कि कहीं से आकाशवाणी पटाखा जलता हुआ झोपड़ियां पर गिरा जिस कारण झोपड़ियों ने आग पकड़ ली। अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया है मौके पर मौजूद स्वामी जी एवं जनसामान्य द्वारा फायर यूनिट रुड़की की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा भी की घटनास्थल पर गई टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन दिनेश चौहान शामिल रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत