रुड़की।व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरविंद कश्यप ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को उनके पार्टी कार्यालय पर दिए गए आवेदन पत्र में उन्होंने अपनी ओर से पार्टी के लिए की गई सेवाओं का वर्णन किया है।भाजपा नेता अरविंद कश्यप लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं तथा वे जहां भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता के रूप में नगर में वह अपनी अलग पहचान रखते हैं तो वहीं दूसरी और उन्हें एक मिलनसार तथा ईमानदार छवि के रूप में भी जाना जाता है,हालांकि अभी नगर निगम के चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई है,लेकिन जिस प्रकार भाजपा हाई कमान द्वारा निकाय चुनाव में अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव लड़ने की इच्छा प्रबल हुई है।नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायत में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवेदन पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंपने प्रारंभ कर दिये हैं।भाजपा नेता अरविंद कश्यप ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को अपना आवेदन पत्र सौंप चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह पूरे दमखम से नगर निगम के चुनाव मैदान में उतरेंगे?




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत