भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने डाडा जलालपुर में किया सड़क का उद्घाटन

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने डाडा जलालपुर में सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि जनता की मांग पर विकास कार्यों को किया जा रहा है।

विधानसभा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का कोई भी काम विकास से अछूता नहीं रहेगा। कहा कि विकास के मामले में भगवानपुर विधानसभा अव्वल है। घाड़ क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों के खेतों तक पक्की सड़क बनवाई जा रही है।

उन्होंने ठेकेदार से कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान शाहनवाज प्रधान, विकम सैनी, अभिमन्यु सैनी , सत्तर, राजबीर, सोनू,मुस्तकिम,इकबाल, सोम पाल, अलीम, संदीप, राजू सैनी, सजीव सैनी, आसीस सैनी,सोमपाल ,अरुण,रिजवान,मोशीन,आदि लोग मौजूद रहे ।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत