रुड़की । भ्रष्टाचार में लिप्त लोक निर्माण विभाग सरकारी खजाने को हजम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पहले सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम ठिकाने लगा दी गई। अब मरम्मत के नाम पर धन डकारा जा रहा है। इस बंदरबांट में महकमा और ठेकेदारों की बराबर की भागीदारी है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इकबालपुर-तांशीपुर मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मानक को दर किनार कर सड़क की पैचिग की गई, जो कि उखड़ने भी लगी है।दरअसल, सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क योजना का भरपूर लाभ उठाने में जिम्मेदार महकमा जुटा हुआ है। मरम्मत के नाम पर खेल हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो मानक के मुताबिक न तो तारकोल डाला गया और न ही गिट्टी व मिक्चर की लेयर। यही नहीं मरम्मत से पूर्व मिट्टी को साफ करने के बजाए महज खानापूर्ति की जा रही है। आलम यह है कि सप्ताह भर में ही सड़क की पेंचिग उखड़ गई है। लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का घुन इस कदर व्याप्त है, जिसका सहज अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत