भगवानपुर । भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किसानों की बिजली की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन भेजकर किसानों को मुक्त बिजली प्रदान एवं बिना नोटिस कनेक्शन ना काटे जाए, अधिकारियों का व्यवहार, बिजली आपूर्ति की समस्या को दुरुस्त करने की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन अंबा बताएं के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह ने कहा कि उत्तराखंड कृषि प्रधान राज्य है किसानों को मुक्त बिजली प्रदान करना उनकी अभी जी का को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है इसलिए सरकार किसानों को मुक्त बिजली प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना से तहत लाभान्वित किसानों को बिजली बिल भेजा गया है

बिना उचित नोटिस दिया उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों का व्यवहार कई बार अनुचित होता है गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं किसानों के सम्मान को ठीक पहुंचती है। भगवानपुर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 6 से 10 घंटे नहीं हो रही है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को प्रबंधक निदेशक के नाम ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में किसानों की बिजली की समस्याओं को जल्द से जल्द करने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है वह उनसे बदतमीजी कर रहे हैं।
s
प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान ने कहा कि बिजली विभाग लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। बिना कोई नोटिस दिए किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे किसान सिंचाई करने में वंचित है। इस मौके पर इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी ,प्रदेश सचिव शौकीन अली ,अशोक जैन,मुजम्मिल, महिला प्रदेश अध्यक्ष शामली देवी, अफजल, मोहित ,अजब, रकीब आरके त्यागी आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत