भगवानपुर । लखेश्वरी स्थित हंग टॉयज एवं टेक्सटाइल लिमिटेड द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया गया कि 23 नवंबर को रात करीबन 10:00 बजे रिइंवटेक्ट लांटिक प्राइवेट लिमिटेड सरिता विहार न्यू दिल्ली के आदमियों ने हमारे प्लांट से जबरदस्ती गार्डों को धमकाकर स्क्रैप से लदी हुई 9 गाड़ियां स्क्रैप डील का उल्लंघन करते हुए मेंन गेट से निकाल ली हैl इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि रिइंवटेक्ट लांटिक प्राइवेट लिमिटेड की और से नासिर फाल्गुनी राय आलम मुनव्वर आदि लोगों ने हमारे गार्डों को ना सिर्फ धमकाया डराया उसे पूर्व इन लोगों द्वारा मेरे ऑफिस में आकर मुझको धमकाया गया मनीष कुमार ने बताया कि नासिर के कुछ व्यक्ति फैक्ट्री के अंदर घुसे शूटर पर लगा ताला थोड़ा और गाड़ियों को अंदर घुसाया गया

कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर एडमिन मुनीष कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को स्क्रैप उठाने के लिए उनकी कंपनी द्वारा 2 करोड़ 36 लाख रुपए में कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया गया था परंतु कंपनी द्वारा जो पेमेंट करनी थी वह नहीं की और 66 लख रुपए बकाया है l उन्होंने बताया कि दबंग द्वारा गाड़ियां जबरदस्ती निकल ली गई जिस पर जब मेरे द्वारा पुलिस को फोन किया गया तो पुलिस की मदद से हमारी गाड़ियां रिकवर हो गई l उन्होंने बताया कि यह दबंग लोग है और इनसे लगातार हमें डर का माहौल बना हुआ है l मामले को लेकर कंपनी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है l




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत