रुड़की।हरिद्वार विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पूर्ण नहीं है।निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ईश्वर को सबसे अधिक प्रिय है।

उक्त् विचार मदन कौशिक ने सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा में लगाए गए विशाल चिकित्सा एवं जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और निस्वार्थ भाव से की गई सेवा वास्तव में सच्ची सेवा है।उन्होंने कहा कि समाजसेवी चैरब जैन ने आज जो शिविर का आयोजन किया है,इससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं।फोनिक्स के चेयरमैन तथा समाजसेवी चैरब जैन ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का निशुल्क का आयोजन वे नगर के प्रत्येक वार्डों में कर रहे हैं।

उनका प्रयास है कि सभी चालीस वार्डों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं परामर्श मिले।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है,वहीं उनके द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर उन्हें चिकित्सिय सुविधाएं उपलब्ध कराना है,

जिसे वह निस्वार्थ भाव से सेवा के रूप में कर रहे हैं तथा भविष्य में भी करते रहेंगे।शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे मदन कौशिक का चैरब जैन द्वारा सम्मान किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह,सुशील त्यागी,दीपक पांडे, प्रतिभा चौहान,टोनी गंगा भक्त आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत