रुड़की/मुजफ्फरनगर।नगर में समाज सेवा की अनोखा रूप क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा दिखाया गया है।क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही है।

क्रांतिकारी शालू सैनी को आज फिर जनपद के थाना सिविल लाइन द्वारा सूचित किया गया ।लावारिसों को अपना नाम देकर क्रांतिकारी शालू सैनी ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि अब तक वो कई हजार लावारिसों की वारिस बन चुकी है।शालू सैनी ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की कसौटी पर उतारा है

और मैं इस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी,क्योंकि भगवान भेालेनाथ ने यदि मुझको इस कार्य के लिए चुना है,तो होसला और हिम्मत भी वही दे रहा है।उन्होंने बताया कि वे सड़क पर ठेका लगाकर-लगाकर अपने बच्चों का गुजारा करती है,जो बचता है अंतिम संस्कार की सेवा में लगा देती है।कुछ समाज से सहयोग मांग कर करती है।उनका खुद का इतना सामर्थ्य नहीं है कि वो इतना पैसा अकेले खर्च कर सके,क्योंकि वो एक सिंगल मदर ह

और सड़क पर ठेला लगाकर अपने बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करती है।समाज सेवा के क्षेत्र में आज क्रांतिकारी शालू सैनी परिचय की मोहताज नही है।लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के नाम से जनपद के साथ साथ पडोसी जनपदों में भी प्रसिद्धि हो रही है।उन्होंने जनता से भी अपील की कि उनकी सेवा में अपनीइच्छा अनुसार सहयोग अवश्य करे।




प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपको 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न