रुड़की।फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चिरब जैन ने कहा कि साहित्यकारों और लेखकों का योगदान हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य रूप से रहा है,जिनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।चिरब जैन ने यहां नगर निगम सभागार में एक राष्ट्रीय एकता मुशायरे व कवि सम्मेलन का फीता काट शुभारंभ करते हुए अतिथि के रूप में कहा कि आज के समय में भी कवियों में शायरों के योगदान की हमारे समाज को बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रही कुरीतियों और असमानताओं के खिलाफ अपनी लेखनी के माध्यम से इन कवियों को जनजागरण चलाना चाहिए।समाजसेवी संजीव वर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में महिलाओं व दलितों की जो दशा है,उसपर भी लेखनी की आवश्यकता है।वरिष्ठ समाजसेवी आदिल खरीदी ने कहा की राष्ट्रीय एकता के लिए मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं।पार्षद मोहसिन अल्वी ने कहा कि कवियों का सकारात्मक योगदान हमारे समाज को नई दिशा देता है,जो सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली,युवा समाजसेवी शेख जमाल अहमद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सैनी शाहिद अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथिगणों का स्मृति चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मान किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत