[espro-slider id=2201]
भगवानपुर। पिछले कई सालों से एक नहीं बल्कि अनेको नये चेहरे उभरने के साथ ही अमुमन नेताओं के चेहते नजर आ रहे है। इनमें एक चेहरा काफी नामी गिरामी चेहरा है। जोकि पिछले काफी समय से लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। अब यह चेहरा क्यों सक्रिय है और इस सक्रियता के पीछे क्या राज है और इसकी यह सक्रियता क्या गुल खिलायेगी यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा। लेकिन इसकी सक्रियता अन्य नेताओं को जरूर खलनी शुरू हो गयी है।

भगवानपुर विधानसभा में ही नहीं बल्कि जिले हरिद्वार में कुछ नये चेहरे सामने उभरकर आ रहे हैं। इनमें एक चेहरा भगवानपुर विधानसभा के सुशील उर्फ सिल्लू लंबरदार के पुत्र वैभव अग्रवाल जोकि एक व्यापारी भी हैं और उनका परिवार काफी लंबे समय से बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्य में हिस्सा लेते आ रहे हैं एवं वो भी पिछले काफी समय से भगवानपुर विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा कभी जनहित में मेडिकल कैंप लगवाया जाता है तो कभी किसी अन्य जनहित के काम किये जाते हैं। यह चेहरा ऐसा नहीं है कि वह अपनी पहचान का मोहताज हो लेकिन फिर भी वह पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय तौर पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में आमजन में तरह-तरह के कयास लगाया जा रहे हैं कि वह चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन जब उनसे इस पर कलयुग का तहलका संपादक द्वारा सवाल किया जाता है तो वह चुनाव लड़ने की बात को टाल जाते है। जबकि अभी तक देखा गया है कि जो भी सक्रियता से क्षेत्र में जमा रहा वह चुनाव जरूर लड़ा और चुनाव में जीत हासिल करने में भी कामयाब रहा। क्योंकि लम्बे समय से क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय रहकर वो उनमें अपना विश्वास कायम करने में कामयाब हो जाते है और जनता भी नये चेहरे को ज्यादा पसंद कर लेती है। अब देखना होगा कि क्या सक्रिय रहने वाले वैभव अग्रवाल चुनाव लड़ेगे या फिर ऐसे ही जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे। यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत