रुड़की। देर रात्रि के समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने खनन कारोबारी पर कई राउंड धड़ाधड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में खनन कारोबारी बचना बताया गया है। जबकि रास्ते से जा रहे एक राहगीर को कमर में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की नगला इमरती बाईपास के पास रात्रि के समय एक खनन कारोबारी की थार पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ जानलेवा फायरिंग कर दी। नकाबपोश बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग किए जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। इसी बीच खनन कारोबारी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया गया है कि बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग में रास्ते से जा रहे एक राहगीर की कमर में गोली लगने से राहगीर सड़क पर जा गिरा। आस पास से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहगीर को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए देहरादून रेफर किया गया है। फरार नकाबपोश बदमाशों की पुलिस ने रात्रि के समय ही काफी तलाश की लेकिन बदमाशों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास करने में जुटी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कंघाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत