रुड़की।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी से मिलकर गणेशपुर शमशान घाट को नया शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस दौरान उन्होंने सांसद सैनी को बताया कि शहर में एक ही शव वाहन है और जो काफी पुराना भी हो चुका है,जिसे काफी समय पहले पूर्व विधायक सुरेश जैन द्वारा उपलब्ध कराया गया था,जोकि फ़िलहाल दयनीय स्थिति में है और नगर को एक और शव वाहन की आवश्यकता है।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने अपनी सांसद निधि से शीघ्र ही शव वाहन उपलब्ध कराने की स्वीकृति देते हुए कहा कि यह वहां गणेशपुर श्मशान घाट को दिया जाएगा।जल्दी इस शहर को एक नया शव वाहन मिलेगा,जिससे स्थानीय जनता को काफी मदद मिलेगी।भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी का उनकी इस मांग पर संज्ञा लेने पर उनका हृदय से आभार प्रकट किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत