डाॅ. शिवेश्वर पाण्डेय उत्तराखंड और देशराज पाल हरिद्वार के संयोजक मनोनीत

रुड़की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। वे आज यहां एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई के गठन के सम्बन्ध में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को उत्तराखंड राज्य इकाई का तथा देशराज पाल को हरिद्वार जिले का संयोजक मनोनीत किये जाने की घोषणा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्य विस्तार, पत्रकारों के साथ किए जा रहे सहयोग, व अभी तक की कार्यवाहियों के संदर्भ में, उत्पीड़नों के संदर्भ में सब विस्तार से अपनी बात रखी साथ ही कहा कि पत्रकार के साथ हुए उत्पीड़न के लिए ग्रापए हमेशा धरातल से लेकर उच्च सीमाओं तक साथ देती है। चाहे वह संगठन का सदस्य है अथवा किसी अन्य संगठन का उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर उत्पीड़न में सहयोग और उसके साथ आवाज उठाने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि आज पत्रकारों के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं जिनका मुकाबला एकजुट होकर ही किया जा सकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी ने संगठन के वटवृक्ष की भूमिका किस प्रकार से रखी गई पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार सक्सेना ने अपने सम्बोधन में एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में किस प्रकार चल रहा है कितने दिनों से चल रहा है पर अपने विस्तृत विचार रखे। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान ने कहा कि संगठन पत्रकारों का एक मजबूत और सशक्त मंच होता है जहां वह खुलकर अपनी बात को कह सकता है और अपनी बात को अपने साथियों के साथ सरकार के साथ बताकर उसका निदान कर सकता है।

डॉ नरेश पाल सिंह ने पूर्व अनुभवों का जिक्र करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की उत्तराखंड विस्तार बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार शर्मा, बबीता सैनी, सुंदर वाला, रेनू शर्मा, देशराज पाल, अर्जुन धारीवाल, दिनेश कुमार, पवन भारतीय, विशाल शर्मा, सलमान अली, शिवम कश्यप, एनके मेनवाल, अर्सलान अली, सलमान अली, डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, दयाराम सिंह भाटी, डॉक्टर नरेश पाल सिंह आदि ने प्रमुखता से भाग लिया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत