रुड़की । सर्वसमाज सेवा समिति रुड़की द्वारा सप्ताह में तीन दिन सिविल लाइन प्रेम मंदिर के बाहर 5 रुपए में थाल सेवा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक प्रमोद जोहर ने कहा कि सर्वसमाज सेवा समिति रुड़की द्वारा सभी के सहयोग से 5 रुपए थाल सेवा अर्थात 5 रुपए में भरपेट भोजन सभी के लिए दिया जाता है किंतु आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर भोजन में विशेष खीर का समावेश किया गया।

रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि सर्वसमाज सेवा समिति द्वारा जो यह 5 रुपए में थाल सेवा का पुनीत कार्य किया जा रहा है वास्तव में 5 रुपए का शुल्क केवल आत्म सम्मान के लिए रखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा तो सभी से अपील है कि उतना ही भोजन ले जितना वह खा सके। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि सर्वसमाज सेवा समिति द्वारा सभी के सहयोग से जो यह 5 रुपए थाल सेवा का कार्य किया जा रहा है। वह वास्तव में प्रशंसनीय हैं और उनका यह सौभाग्य है कि हमें यहां सेवा करने का मौका प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर भोजन कर रहे लोगों ने बताया कि खाना वास्तव में बहुत स्वादिष्ट बनता है और उन्हें यह लगता है कि वास्तव में वह घर पर बैठकर भोजन कर रहे हो, एक व्यक्ति से पूछने पर उसने बताया कि उन्हें यहां का भोजन प्रसाद स्वरूप लगता है। थाल सेवा में सेवा करने वालों सुरेंद्र मेंहदीरत्ता, हरीश आहूजा, आदेश गोयल, अलका गोयल, संजीव गुलाटी, विपिन ठुकराल, अश्वनी आहूजा, फकीरचंद, अरविंद कश्यप,प्रदीप, सुरेश, संजय छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत