भगवानपुर । क्षेत्र स्थित सिकरोढ़ा गांव में विधायक ममता राकेश ने सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त जताया है।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जा रहा है। कहा कि हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है।

जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के खेतों तक भी सड़क पक्की हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान प्रदीप कुमार, राव साजेब राणा, राव यावर, अब्दुल राव, मिर्जा अजीम, कादीर, बारी, बाबूराम, फरमान, देशराज, ओपिन, काला आदि लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत