भगवानपुर :- आर एनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में प्रबंधन और प्रधानाचार्य की मिली भगत से छात्रों का आर्थिक उत्पीड़न कर उनसे पी टी ए साइकिल स्टैंड प्रोस्पेक्टस दुकानों के किराए एवं विद्यालय ट्रस्ट की संपत्तियों के दुरुपयोग एवं अवैध वसूली की पोल खुलने के डर से विद्यालय प्रबंधन समिति में अवैध रूप से बने दो कार्यकारिणी सदस्यों ने कमेटी भंग करने का विरोध किया है

विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सरकारी अधिकारी विद्यालय के प्रबंध संचालक के विरुद्ध विद्यालय परिसर में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कराई जिसमें प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने विद्यालय के प्रबंध संचालक को निशाना बनाकर उन पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाए हैं प्रकरण की तह तक पहुंच कर इस मामले पर अनुसंधान किया गया तो स्थिति स्पष्ट हुई की विद्यालय की प्रबंध समिति भंग होने पर प्रबंध संचालक की नियुक्ति पौड़ी गढ़वाल के अपर निदेशक द्वारा की जाती है जिसमें कोई भी सरकारी अधिकारी प्रबंध संचालक के लिए आवेदन नहीं करता है अनुसंधान में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आर एन आई इंटर कॉलेज की समिति भंग होने पर जिन्हे प्रबंध संचालक बनाया गया है वे भगवानपुर ब्लॉक तथा आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर के समीप के किसी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य है अनुसूचित जाति जनजाति एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय संरक्षक मोदीमल पेंगवाल का कथन है कि क्योंकि जिन्हे प्रबंध संचालक बनाया गया है वे अनुसूचित जाति से संबंधित है इसलिए जाति भेदभाव के कारण विद्यालय के दो कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानाचार्य प्रबंध संचालक का विरोध कर रहे हैं मोदीमल ने यह भी बताया कि आर एन आई इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति अवैधानिक रूप से संचालित हो रही थी जिसमें मन मर्जी से बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन हुए ही एक ही विशेष जाति के लोगों को सदस्य बनाए जाने की खानापूर्ति की जा रही थी मोदीमल ने प्रबंध समिति को भंग होने पर परसंता व्यक्त की तथा इसे शिक्षा विभाग द्वारा जनहित में उठाया गया अच्छा कदम बताया है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत