*युवती घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर गई, उसमें लिखा मेरी मौत के बाद मेरा पोस्टमार्टम मत करवाना*

रुड़की/ मंगलौर। 22 वर्षीय युवती नहर में कूदकर लापता हो गई। युवती घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है जिसमें उसने अपने शव का पोस्टमार्टम न करवाने की बात लिखी है। बताया गया है कि युवती परिजनों द्वारा रिश्ता तय किए जाने से नाराज थी। वहीं जल पुलिस और पुलिस कर्मी युवती की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मंगलौर में गंगनहर पुल के समीप एक मोबाइल किसी को पड़ा मिला जिस पर आ रही कॉल से जानकारी हुई कि फोन 22 वर्षीय युवती निवासी मंगलौर का है। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती को दुपट्टा भी नहर के किनारे पड़ा मिला सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है। जिसमें सुसाइड करने के साथ मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम न करवाने की बात कही है।
वहीं मौके पर जल पुलिस को बुलाया गया जो कि नहर में युवती की तलाश में जुट गई। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक युवती की तलाश जारी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर शांति कुमार का कहना है कि युवती घर पर सुसाइड नोट छोड़कर गई है उसकी तलाश जारी है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत