रुड़की/ भगवानपुर। श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति के तत्वाधान में भगवानपुर में बुधवार की रात रामलीला मंचन के 9वें दिन सीता की खोज जैसे प्रसंगों का सफल मंचन हुआ। श्री शोभा सदन रंगमंच द्वारा आयोजित इस रामलीला में राम भक्तो की बहुत भीड़ देखी गई। बुधवार की रात आयोजित रामलीला में श्री श्याम मित्र मंडल रुड़की की

ओर से पहुंचे अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रेमचंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सोनू मुख्य अथिति रहे।अपने परिवार के साथ पहुंच कर उन्होंने श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला परिवार का सम्मान किया
श्याम मित्र मंडल की ओर से अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और साथ ही रामलीला की गाथा के बारे में लोगों को बताया, कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कथा हमें हमारी सनातन संस्कृति के मूल्यों को याद दिलाती है और हमें दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग बनाती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते रहें

रामलीला मंचन की शुरुआत में दिखाया जाता है कि भगवान राम के दूत बनकर हनुमान रावण के दरबार पहुंचते हैं। वह प्रभु श्रीराम के संदेश को रावण की भरी सभा में सुनाते हैं। हनुमान के निरुत्तर होने पर रावण का क्रोधित होना व साथ हीं मंचन ने मानो इतिहास को फिर से जीवंत कर दिया हो, जब सीता जी से हनुमान की भेंट, अक्षय वध, मेघनाद, हनुमान युद्ध, हनुमान-रावण संवाद और अंत में लंका दहन जैसे अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके बाद प्रभु राम की सेना लंका पर चढ़ाई कर दी रामलीला मंचन का समापन रात के लगभग 12. 30. बजे हुआ मगर इस बीच दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी और बड़ी संख्या में दर्शक अंत तक डटे रहे।

रामलीला समिति के आयोजक गोयल ब्रदर्स ने सभी रामभक्तो से अनुरोध किया इसी तरह पूरी रामलीला समापन तक ऐसे ही जोश बने रहने चाहिए।
उन्होंने कहा श्री शोभा सदन रंगमंच समिति पुरे वर्ष इन्ही 15 दिनो का इंतज़ार करते हैं ओर यह पुरे 15 दिन हमारे रामभक्ति में हर वर्ष रामलीला के माध्यम से ऐसे हीं समर्पित करते रहेंगे।

9वें दिन के रामलीला मंचन में श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला मंचन में रावण की भूमिका सुनील कुमार शर्मा, मेघनाथ की भूमिका विनीत शर्मा, राम की भूमिका मनोज धीमान, लक्ष्मण की भूमिका सुशील पाल, सीता की भूमिका जुगनू, अक्षय कुमार की भूमिका सुशील सिंघल, बुध सिंह पंडीर के अलावा अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया। संचालन तरुण शर्मा ने किया

इस मौके पर श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति. केआयोजक,गोयल ब्रदर्स, शरण भवन भगवानपुर, पंडित जगन्नाथ, सुरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत