आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर की प्रबंध समिति को शिक्षा विभाग ने भंग कर सरकारी अधिकारी को प्रशासक नियुक्त कर दिया है
प्रबंध समिति को भंग करने के पीछेजो मुख्य कारण सामने आया है उसमें अवैध रूप से प्रबंध कार्यकारिणी में नए सदस्यों को बनाना तथा नियम अनुसार सदस्य नहीं बनाए गए यह भी ज्ञात हुआ है कि समय पर चुनाव नहीं कराए गए इसके अलावा यह भी पता चला है कि प्रबंधक की मृत्यु के बाद कॉलेज की प्रबंध समिति ने विधिवत्त विभाग को एवं रजिस्टार चित फंड को सूचना नहीं दी थी जिस कारण विद्यालय समिति भंग की गई
चर्चा तो यह भी है की कुछ दिनों पहले विद्यालय में दो अध्यापकों एवं एक लिपिक के भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था परंतु रोस्टर गलत होने की वजह से प्रबंध समिति ने उक्त विज्ञापन को निरस्त करते हुए उक्त रिक्तियों के लिए दोबारा विज्ञापन प्रकाशन के समाचार पत्रों में प्रबंधन समिति ने विज्ञप्ति प्रकाशित कराई खबर है कि उक्त विज्ञप्ति के अखबार में छपने के बाद कुछ लोग प्रबंध समिति से खफा हो गए जिस कारण उन्होंने प्रबंधन समिति की कमियों को लेकर शिकायत कराई तथा कमेटी को भंग कर दिया
सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी प्रबंध समिति ने खूब खरी-खोटी सुनाई है
विद्यालय का प्रबंध संचालक राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रिंसिपल को बनाया गया है यह भी पता चला है कि कमेटी को भंगकरने में प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा को शत्रांत लाभ देना भी एक कारण है




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत