रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता गंगनहर कोतवाली के बाहर जमा हुए,जहां उन्होंने यति नरसिंहानंद की कड़े शब्दों में निन्दा की।बाद में सभी लोगों के द्वारा गंग नहर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया,

जिनमें तंजीम निजामी मंडल अध्यक्ष,इंजि०अनीस गौड जिला उपाध्यक्ष,तौकीर आलम मण्डल महामंत्री,हाजी अखलाक पूर्व प्रधान सालियर,मोहम्मद हारून,मौलवी जहांगीर,सनव्वर, कामिल मालिक,नफीस मलिक,शोयब गौर मण्डल उपाध्यक्ष,हसीब आलम मण्डल मंत्री झबरेडा ग्रामीण,डॉक्टर अम्मार नबील,मुफ्ती मुत्तलिब कासमी,मोहम्मद काशिफ,मोहम्मद शादिक,फारुख, मौलाना अरशद,जावेद राजपूत आदि ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि यति नरसिंहानंद विगत लंबे समय से इस्लाम तथा मुसलमानों के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करते आ रहे हैं,जिससे समाज में वैमनस्य बढ़ता जा रहा है,ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए,जिससे कि देश व समाज का माहौल खराब ना हो सके,वहीं दूसरी ओर खड़ंजा कुतुबपुर में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने नरसिंहानंद का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया।

मौलाना मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नरसिंहानंद पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने तथा सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।पुतला दहन करने के बाद सभी ने लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा,जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई।ज्ञापन देने वालों में कारी मोहम्मद शाकिर,कारी मोहम्मद हुजैफ, सलमान एडवोकेट,प्रधान नसीर अहमद,इस्तखार अली, जहांगीर मौलाना,मौलाना तौकीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत