रुड़की /भगवानपुर:- भगवानपुर मेंन बाजार नजदीक दाताराम मंदिर, रामलीला के छठे दिन शनिवार को श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच द्वारा मंचित रामलीला के दौरान “कैकेयी मंथरा संवाद व दो वरदानों की कथा” प्रसंग का मंचन किया गया,जिसमें दिखाया गया कि राजा दशरथ अपने दरबार में श्रीराम को युवराज पद देने का प्रस्ताव रखते हैं और सभी उस पर अपनी सहमति देते हैं।

राम के राजतिलक की तैयारियां चलती हैं इसी बीच दासी मंथरा जाकर रानी कैकेयी के कान भरती है। तब रानी अपनी दासी मंथरा की बातों में आकर आभूषण आदि त्यागकर कोप भवन में चली जाती हैं। यह समाचार पाकर राजा दशरथ वहां जाते हैं और रानी से इसका कारण पूछते हैं, रानी कैकेयी तब राजा को पूर्व में दिए गए दो वर मांगने का वचन याद दिलाती हैं। राम की शपथ दिलाकर राजा से दो वर ‘भरत को राजगद्दी’ और ‘राम को वनवास’ मांगती हैं। यह सुनकर राजा हतप्रभ रह जाते हैं और दुखी मन से रानी के सामने अनुनय विनय करते हैं लेकिन रानी की हठ के आगे विवश हो जाते हैं। अंतत: वह असहनीय कष्ट के चलते मूर्छित हो जाते हैं।

जब यह समाचार राम को मिलता है तो वह अपने पिता की आज्ञा से सहर्ष ही वन जाने को तैयार हो जाते हैं, वहीं सीताजी और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने की हठ करते हैं। वल्कल वस्त्र धारणकर राम,लक्ष्मण और सीता अपने पिता से अनुमति लेने जाते हैं और पुत्र वियोग में राजा दशरथ का हृदय विदीर्ण करने वाला विलाप करते हैं,यह देख दर्शक भाव विभोर हो जाते है और पूरा लीला स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठता हैं। इस दौरान सम्पूर्ण रामलीला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था।इसके बाद राम वनवास का मंचन किया गया।

मंचन में दशरथ की भूमिका बुध सिंह पुंडीर, कैकेयी की भूमिका पवन कोड़ा , राम की भूमिका मनोज धीमान, लक्ष्मण की भूमिका सुशील पाल, सुमित्रा की भूमिका राहुल, मंथरा की भूमिका विकास शर्मा के अलावा अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया।
रामलीला कमेटी के गोयल ब्रदर्स, पंडित जगन्नाथ एवं सभी कलाकार मौजूद रहे श्री शोभा सदन रंगमंच मीडिया प्रभारी सुनील उर्फ कुक्कू पंडित




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत