रुड़की/ भगवानपुर:- भगवानपुर की श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच पर 125 वर्ष से निरंतर चल रही ऐतिहासिक रामलीला में राम बारात का आयोजन हुआ. राम बारात भगवानपुर की जनता के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र है, जिसे देखने सारे कस्बावासी रास्ते में खड़ा रहकर इंतजार करता है. यह राम बारात शुक्रवार शाम को कस्बे के मुख्य मार्गो से निकली जो रामलीला मैदान पहुंची.

राम बारात में राजा दशरथ सहित अनेक राजा, रथों पर सवार थे, तो वहीं चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भी रथ पर सवार थे. भगवानपुर कस्बा बारात में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी, साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की जा रही थी. बारात में कस्बे के अनेक नागरिक, जनप्रतिनिधि और रामलीला कमेटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे. पूरे कस्बे में बारात का भव्य स्वागत किया गया
इस दौरान भगवानपुर में एक बार फिर भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। दरअसल भगवानपुर कस्बे में आजादी के पहले से ही रामलीला बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित होती रही है जिसमें हिंदू मुस्लिम दोनो धर्मों के लोग प्रमुख रूप से शामिल होते रहे हैं।देर शाम भगवानपुर कस्बे में बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही राम बारात का मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान नगर के एक चौराहे पर समाजसेवी ठेकेदार सलीम मूंछ द्वारा भी जोरदार तरीके से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।इस मौके पर समाजसेवी ठेकेदार सलीम मूंछ ने कहा की भगवानपुर कस्बा हमेशा हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है यहां हिंदू मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के त्योहार पर प्रमुखता से शामिल होते रहे हैं यह पुरानी परंपरा आज भी कस्बे में कायम है।
उन्होंने कहा की कस्बे में श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच का उत्सव चल रहा है रामलला की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है जिसका उन्होंने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है जिसे आगे भी करते रहेंगे।इस दौरान प्रमुख समाजसेवी ठेकेदार सलीम मूंछ ने कहा की आज भगवानपुर कस्बा श्री राम के नारों से गूंज रहा है श्री राम की राम बारात का स्वागत बड़ी धूमधाम से मेंन बाजार के एक चौराहे पर उन्होंने किया है।

उन्होंने कहा की हिंदू मुस्लिम पहले से एक साथ भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ कस्बे में रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे।उन्होंने कहा की श्री राम की शोभायात्रा हर साल बड़ी धूमधाम से कस्बे में निकाली जाती है जिसका स्वागत मुस्लिम समाज के लोग बढ़चढकर करते हैं।रामलीला के समय राम बारात का मुस्लिम समाज बड़े उत्साह के साथ स्वागत करता है जगह जगह यह स्वागत होता है आज पूरा भगवानपुर कस्बा श्री राम के नारों से गूंज रहा है। यह परंपरा कस्बे में नई नहीं है बल्कि आजादी के समय से पहले यह परंपरा चली आ रही है राम बारात में शामिल गोयल ब्रदर्स,रचित अग्रवाल सुरेंद्र धीमान आदि बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच
मीडिया प्रभारी सुनील उर्फ कुक्कू पंडित




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत