भगवानपुर :- मेंन बाजार नजदीक दाताराम मंदिर स्थित रामलीला शोभा सदन रंगमंच समिति के तत्व धान में में 125 वॉ वार्षिकोत्सव के चोथे दिन रावण बाणासुर संवाद एवम धनुष यज्ञ की लीला दिखाई गई। रावण के रूप में मंच के प्रसिद्ध कलाकार सुनील शर्मा ने अपनी गूंजती आवाज का जादू फैलाया और बाणासुर के रूप में विनीत शर्मा ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

इसके उपरांत धनुष यज्ञ में मिथिला नगरी में देश-देश के राजा मां जानकी का वरण करने हेतु पधारे।राजाओं के रुप में विकास शर्मा, राखी कोडा, अमित शर्मा आदि ने दर्शकों का मनोरंजन किया। किसी के धनुष न तोड़ पाने से राजा जनक हतोत्साहित हो कर सभा में उपस्थित राजाओं को भला बुरा कहने लगे तब लक्ष्मण जी को क्रोध आया और उसके बाद महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से रामचंद्र जी धनुष तोड़ दिया। राम के अभिनय में मनोज धीमान , और लक्ष्मण के रूप में पवन कोडा दिखाई दिए। विश्वामित्र के रूप में मंच के कलाकार दीपू और सीता जी के रूप में जुगनू ने अभिनय किया।

राजा जनक के रूप में सुशील पाल और दरबारी के रुप में बहुमुखी कलाकार सुशील सिंघल ने अभिभूत कर दिया। धनुष टूटने पर परशुराम जी अनिष्ट की आशंका से विचलित होकर राजा जनक के दरबार में आ गए। वहां महादेव के धनुष को खंडित देख परशुराम अत्यंत कुपित हो गए। यहां लक्ष्मण जी और परशुराम का जीवंत संवाद के दृश्य को दर्शकों ने भरपूर सरहाना दी। परशुराम के अभिनय को मंच के कलाकार तरुण शर्मा ने जीवंत किया। मंच का निर्देशन वरिष्ठ कलाकार बुध सिंह पुंडीर ने किया। श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच संस्था के मंच पर बृहस्पतिवार रात्रि में मुख्य अतिथि के रूप में खाटू श्याम बाबा सेवा श्री श्याम मित्र मंडल रुड़की से अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारी, योगेश कुमार, पधारे
रचित अग्रवाल पंडित जगन्नाथ अमित कुमार तुषार गोयल नवीन गोयल मौजूद रहे

श्री श्याम मित्र मंडल रुड़की अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही बृहस्पतिवार को श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच संस्था के मंच पर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने मंच पर आकर भगवानपुर श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच संस्था के समस्त कलाकार एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत