रुड़की।हजरत साबिर पाक के उर्स की 15-वीं रबीउल अव्वल को अजमते रसूल चिश्ती साबरी ट्रस्ट की ओर से “जश्ने बाबा फरीद” का आयोजन दरगाह परिसर में सूफी राशिद साबरी के संयोजन में किया गया,

जिसमें अतिथियों के रूप में दरगाह के सज्जादा नशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी के परिवार के शाह यावर साबरी,शाह सुहैल साबरी,उर्स प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,गंगोह दरगाह कुतुबे आलम के नायब सज्जादा शाह मख्दूम कुद्दुसी,पंजाब के सूफी साईं बाबा मिस्सी शाह साबरी,साईं सुखदेव शाह साबरी,अमृतसर के साईं

रिंकू शाह साबरी,बाबा मगरनाथ साबरी,पीरजी छम्मन साबरी,शादाब कुरैशी साबरी आदि ने शिरकत की।शाह यावर ने कहा कि बाबा फरीद का पूरा जीवन हर धर्म के लोगों के लिए मानव कल्याण,सौहार्द,प्रेम,छुआछूत,अज्ञानता व पाखंडों के खिलाफ तथा बेसहारा लोगों की मदद में गुजारा,जिससे हमको सबक लेने की जरूरत है।रियाज कुरैशी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पंजाब के मुरीदों द्वारा सूफी राशिद को सोने का मुकुट व सम्मान चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सूफियों,कलाकारों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देशभर से आये कव्वालों ने कव्वालियां पेश की। इस मौके पर समाजसेवी आदिल फरीदी,अब्दुल समद साबरी,सुभाष सक्सेना,इमरान देशभक्त,योगराज पाल,दीपक अरोड़ा व सैयद नफीसुल हसन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत