भगवानपुर:- रविवार 17 मार्च 2024 को आर. ओ. जी. डिग्री कॉलेज भगवानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आर. एन. आई. इंटर कॉलेज भगवानपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन R.N.I., इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक आर्य , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ऋषिपाल , प्रबंध समिति से अनुराग गोयल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार के द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक आर्य रहे।कार्यक्रम की शुरुआत nss लक्ष्य गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक समिति से मुख्य अतिथि के रूप में रहे अनुराग गोयल ने छात्राओं का मर्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।

अशोक आर्य ने NSS के उददेश्य को बताते हुए छात्राओं को समाज सेवा के लिये प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने छात्राओं को समाज में स्वच्छता रखने के लिये प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता कौशिक ने छात्राओं को NSS शिविर में पूर्ण किये जाने वाले उददेश्य के मुख्य बिन्दुओं से परिचित कराया।उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता कौशिक, श्रीमती शिप्रा गौतम , मुरली उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत