भगवानपुर। कस्बे भगवानपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी वेबसाईट पर दिये गये नंबर पर या नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की।

सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो देशहित के लिए काम करता है और देश की सेवा के लिए समर्पित है। संगठन देश को एक नई दिशा देने के लिए भी कार्यरत है। कहा कि सदस्यता अभियान एक ऐसा अभियान है, जो संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है। हमें संगठन में नए सदस्यों को जोड़ना होगा और मजबूत बनाना होगा। कहा कि सभी लोग पार्टी के इस अभियान में सक्रिय रुप से भाग लें। सभी अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं, और अपने मित्रों को भी पार्टी से जोड़े। हमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।

सदस्यता अभियान के सह संयोजक रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का हर कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। आमजन को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक का संचालन वैभव अग्रवाल व आशीष शर्मा
ने संयुक्त रूप से किया बैठक में सुबोध राकेश, पूर्व विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, रचित अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सैनी, सत्येंद्र चौधरी, वैभव अग्रवाल, बबलू कुमार, प्रदीप चौहान, ऋषभ अग्रवाल, अजय गोयल, सुशील पेंगवाल, सुशील राठी, मास्टर सत्यपाल , मधुप त्यागी, मुकेश साद, शेर सिंह, मोहित यादव, हिमाशु शर्मा, आशीष धीमान आदि पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत