*कुछ दुकानों पर पाई गई ओवर रेटिंग,जिला आबकारी अधिकारी को सम्बंधित अनुज्ञापियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही के निर्देश जारी*

हरिद्वार :-जनपद हरिद्वार मे संचालित देशी/विदेशी,मदिरा की दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण,कुछ दुकानों पर पाई गई ओवर रेटिंग,जिला आबकारी अधिकारी को सम्बंधित अनुज्ञापियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही के निर्देश

मंगलवार 03 सितम्बर, 2024 शासन से प्राप्त निर्देशो के क्रम में तथा जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनपद मे संचालित देशी विदेशी, मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर ओवर रेटिंग पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को सम्बंधित अनुज्ञापियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान तहसील भगवानपुर में विदेशी मदिरा की दुकान इकबालपुर में रॉयल स्टैग का हॉफ जिसका मूल्य 428 रू0 है के स्थान पर 430 रू0 बिक्री करते हुए पाया गया, देशी मदिरा इकबालपुर में देशी मदिरा का हाफ अंकित मूल्य 165 रू0 है, के स्थान पर 180 रू0 बेची करते पाया गया। तहसील रूड़की में विदेशी मदिरा मलकपुर चंुगी में बीयर 245 रू0 की जगह 250 रू0 की बेची जा रही है, विदेशी मदिरा पूर्वावली रूड़की में ओवर रेंटिग पाई गई बीयर जिसका मूल्य 182 रू ह उसे 190 व 200 रू0 बेचा जा रहा है ग्रीन लेबल का मल्य 200 के स्थान पर 210 रू0 में बेचीं जा हरह है।,तथा विदेशी मदिरा रायसी, तथा पूर्वाचली रू़ड़की में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नही था, विदेशी मदिरा लक्सर द्वारा अपूर्णरेट लिस्ट तथा गिल मशीन खराब पाई,विदेशी देशी मदिरा लक्सर रोड,स्टेशन रोड, लक्सर स्टेशन रोड, सिविल पूर्वावली तिराहा रूड़की, रामनगर भगवानपुर रोड रूड़की, में रेट लिस्ट और स्टॉक रजिस्टर नहीं पाया गया। तहसील हरिद्वार में चिड़ियापुर, कांगंड़ी, सलेज फार्म, धनपुरा, पथरी, बहादराबाद में रेट लिस्ट नहीं पाई गई तथा अन्य स्थानों पर निर्धारित मूल्यों पर बेचा जा रहा है




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत