*केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा: भारतीय जनता पार्टी जहां पर सत्ता में आती है तो वहां से जाती नहीं और कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहां पर फिर वह वापस आती नहीं*

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर में पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 35 साल तक पार्टी को कोई भी हिला नहीं सकता है। वह अगले 35 साल तक सत्ता में रहेगी। इसके पीछे की बड़ी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ें और संगठन दोनों ही काफी मजबूत हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर सत्ता में आती है तो वहां से जाती नहीं है और कांग्रेस जहां सत्ता में आती है, वहां पर फिर वह वापस नहीं आती है। इस मीटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि पार्टी के सदस्यता अभियान को किस तरह से बढ़ाया जाए। जिन-जिन राज्यों में चुनाव होना है वहां पर चुनाव के बाद से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर भी हो रहा मंथन: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी नड्डा के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद में अब इस बात पर भी गहनता से चर्चा हो रही है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। जेपी नड्डा को जून 2019 में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जनवरी 2020 को पूरी तरह से वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए थे। फरवरी 2024 में ही उनके कार्यकाल को जून तक के लिए विस्तार दिया गया था। बीजेपी में एक व्यक्ति और एक पद का नियम बना हुआ है। इस वजह से अब जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ना तय ही है।10 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का टारगेट: भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा ने कहा कि सितंबर से यह सदस्या अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी ने 10 करोड़ से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ने का टारगेट रखा है। संबित पात्रा ने कहा कि इस अभियान का मकसद यही है कि किस तरह पार्टी अपने विचारों को आम लोगों के सामने रख सके। अमित शाह ने मीटिंग में कहा था कि जब इस पार्टी की स्थापना हुई थी तो उस समय इसका विचार यही था कि हमें राजनीतिक सुख नहीं चाहिए। हमें केवल संघर्ष करना है और हम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जाने जाते हैं। हम एक जीवंत पार्टी हैं और इसी वजह से हम लोगों को पार्टी से जुड़ने का लगातार मौका देते हैं।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत