भगवानपुर । कस्बे स्थित आर. एन. आई. इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा दिया। समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आंयाश अग्रवाल द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लेने पर उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे देश की आज़ादी का जश्न मनाने का दिन है,

बल्कि यह हमें उन बलिदानों की भी याद दिलाता है, जिसके परिणाम स्वरूप हमे आज़ादी मिली। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार से अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता की अमूल्य धरोहर सौंपी है। स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। हमें अपने देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, राजीव सैनी, ऋषिपाल सैनी, राजेश आर्य, बड़े बाबू मांगेराम उर्फ नीटू, आलोक आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत